E Ganna App Download
भारत के सभी राज्यों में से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। और उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक फसलों का उत्पादन होता है। इसी तरह गन्ने के उत्पादन के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। किसान सीजन के अनुसार गन्ने की किसानी करते हैं। गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को दिन-रात भटकना पड़ता है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी मुश्किलात को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की किसानी करने वाले किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल और ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम ‘Cane UP Ganna’ पोर्टल और ‘E-Ganna’ ऐप है।
‘ई गन्ना’ ऐप के माध्यम से अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को अपने एंड्रॉयड फोन में आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। ‘E-Ganna’ ऐप में उन्हें खेत और उसकी खेती, जोताई, रकबा, फसल गन्ना पर्ची, और अन्य सभी तरह की जानकारी प्राप्त होगी। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ‘ई गन्ना’ ऐप के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप इस ऐप को डाउनलोड करके गन्ने से संबंधित सभी जानकारी को आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकें।
E Ganna App Download 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘ई गन्ना’ ऐप को 13 नवंबर 2019 को लॉन्च किया था। यह ऐप किसान भाइयों के लिए लॉन्च किया गया है, जो इसके माध्यम से अपने गन्ने की खेती, जोताई, रकबा, फसल, और गन्ना पर्ची जैसी जानकारी को अपने मोबाइल फोन पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पहले किसान चीनी मिलों पर निर्भर थे, और उन्हें जानकारी प्राप्त करने के लिए चीनी मिलों में जाना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने गन्ना किसानों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए इस ऐप को लांच किया है और चीनी मिलों की आवश्यकता को कम कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने गन्ने से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी को घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची ऐप की जानकारी
UPbhulekh
‘यूपी ई गन्ना’ ऐप का उद्देश्य
‘ई गन्ना’ ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को इसके माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना है। इसके साथ ही, किसानों को गन्ना और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ‘E-Ganna’ ऐप के माध्यम से सभी जानकारी डेटा में अपलोड की जाएगी, जिससे किसानों को गन्ने से संबंधित सुविधाएँ मिलेंगी। पहले, किसानों को जानकारी प्राप्त करने के लिए गन्ना समिति कार्यालय में जाना पड़ता था, लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से उन्हें आसानी से सभी जानकारी मिलेगी। किसान ‘ई गन्ना’ ऐप के माध्यम से गन्ना सर्वेक्षण बेसिक कोटा, सट्टा, गन्ना कैलेंडरिंग, गन्ना पर्ची की निर्गमता, और गन्ना आपूर्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
Bhu Naksha UP
UP E Ganna App के लाभ
- ई गन्ना’ ऐप का उपयोग उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को होगा।
- इस ऐप के माध्यम से किसान गन्ने से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- किसानों को गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
- ‘ई गन्ना’ ऐप के माध्यम से किसानों का समय और पैसा दोनों बचेगा।
- किसान ‘ई गन्ना’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे।
- ‘ई गन्ना’ ऐप में किसानों की सारी डेटा को संग्रहित किया जाएगा।
E Ganna App कैसे डाउनलोड करें ?
- पहले, आपको E गन्ना ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
2. वहां पर, आपको E-Ganna App की खोज करनी होगी या फिर आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे गन्ने की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच सकते हैं।
3. इसके बाद, आपके सामने गूगल प्ले स्टोर में E-Ganna App दिखाई देगा।
4.अब, आपको “Install” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5. “Install” क्लिक करते ही, ई गन्ना ऐप का डाउनलोड प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
6 . Application को डाउनलोड होने के बाद, उसे खोलें।
7. अब, आपको “Register” फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करके अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी।
8. इस तरह, आप अपने मोबाइल फोन में आसानी से ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे उपयोग कर सकते हैं।